निहंग- उत्तराखंड विवाद खत्म, CM नायब सिंह सैनी की पहल से निकला समाधान

चंडीगढ़ | पंजाब के निहंगों और उत्तराखंड प्रशासन के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है. हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी की पहल के बाद दोनों पक्षों के बीच बने गतिरोध का समाधान निकल गया. मामले में हस्तक्षेप के लिए निहंगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे सहयोग की मांग की थी. प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी को उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों से समन्वय करने की जिम्मेदारी सौंपी.

Haryana CM Nayab Singh Saini

शनिवार को तरुण भंडारी उत्तराखंड पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले पर चर्चा की. बातचीत के बाद स्थिति सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ी और मारपीट के मामले में गिरफ्तार चारों निहंगों को जमानत मिल गई.

निहंग- उत्तराखंड विवाद खत्म

यह विवाद 16 जून को उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में शुरू हुआ था. वहां निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार निहंगों को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के विरोध में कुछ निहंगों ने स्थानीय गुरुद्वारे पर कब्जा कर लिया, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने SGC नियमों में किया बदलाव

निकला समाधान

घटना के बाद पंजाब से बड़ी संख्या में निहंगों ने उत्तराखंड कूच करने का ऐलान किया था. हालांकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर पर ही रोक दिया. इसके बाद दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच लगातार संपर्क बना रहा और समाधान निकालने के प्रयास किए गए. CM नायब सिंह सैनी की पहल और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकल आया. गिरफ्तार चारों निहंगों को जमानत मिलने के साथ ही तनाव कम हुआ और स्थिति सामान्य होने लगी.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.