हरियाणा में उत्तर- पश्चिमी शीत हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, देखें आज की वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में उत्तर- पश्चिमी शीत हवाओं का असर दिखाई देने लगा है, जिसके चलते मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है. पहाड़ों से मैदानी इलाकों में उतरी हवाएं कंपकंपी छुड़वा रही है. कई जगहों पर वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह हल्की धुंध भी नजर आती है. दिसंबर महीने की शुरुआत से ही तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

Sardi Cold Weather 3

सोमवार को हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह अब भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच- बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है. इस दौरान हवा में बार- बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है. वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ जगहों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

सूखी ठंड बढ़ने की संभावना

इस दौरान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे. इसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी रहेगी, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में उतार- चढ़ाव जारी रहेगा. बर्फबारी होने से सूखी ठंड बढ़ने की संभावना ज्यादा रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.