हरियाणा में अब बिना परमिशन नहीं तोड़ पाएंगे सड़कें, PWD मंत्री ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा में अक्सर देखने को मिलता है कि सड़क बन जाने के बाद पाइपलाइन बिछाने या अन्य कामों के लिए सड़कों को तोड़ दिया जाता है. इससे सड़कों की हालत भी बुरी हो जाती है. साथ ही, इस पर व्यर्थ का खर्चा भी आता है. अब हरियाणा में सड़क तोड़ने से पहले संबंधित विभाग को जानकारी देनी जरूरी होगी. जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग और लोक निर्माण विभाग को आपस में तालमेल बनाना होगा.

Smart Sadak Road

तालमेल बनाना होगा जरूरी

यदि कहीं सड़कों को तोड़कर शिविर या पेयजल आपूर्ति की लाइन बिछाने की जरूरत पड़ रही है, तो आपस में समन्वय बनाना जरूरी होगा. सड़क बनाने से पहले पाइप लाइन बिछाने की जहां आवश्यकता होगी, वहां दोनों विभागों में आपस में तालमेल स्थापित करना होगा. उसके बाद पाइपलाइन बिछाई जाएगी और फिर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

मंत्री रणवीर गंगवा ने दिए निर्देश

इस विषय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा ने विभाग अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया और उचित दिशा- निर्देश दिए. उन्होंने जानकारी दी कि जहां भी ठेकेदार टेंडर में कम रेट भरते हैं, वहां JE किए गए काम की गुणवत्ता की समुचित निगरानी रखें. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग के लिए की गई घोषणाओं के कामों को जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts