चंडीगढ़ | हरियाणा के किलो और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को शादी विवाह के अवसरों के लिए बुक किया जा सकेगा. अब से पहले राजस्थान के पुराने किलों और विरासत स्थलों को शादियों के तहत बुक किया जा सकता था. अब हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने पिंजौर गार्डन से इसकी शुरुआत कर दी है. इसकी शुरुआती 4 महीना में सरकार को अच्छा रिस्पांस मिला है.
नाहर सिंह महल बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन
इस पहल से सरकार को राजस्व बढ़ोतरी तो हुई ही है. साथ ही, विरासत स्थल को भी नई पहचान मिली है. अब सरकार इस विरासत स्थल की तरह बाकी ऐतिहासिक जगह को वेडिंग डेस्टिनेशन की तरह प्रयोग में लाने में जुट गई है.
इसी कड़ी में अब फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में स्थित नाहर सिंह महल को भी वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर तैयार किया जाएगा. 1739 ई के आसपास राजा नाहर सिंह के पूर्वजों द्वारा बनाई गए इस किले को पैलेस के रूप में जाना जाता है. हालांकि, कुछ ही लोगों को पता है कि नाहर सिंह महल में भी शादी समारोह का आयोजन भी होता है.
रानी महल और माधवगढ़ बावड़ी भी होंगी शामिल
दूसरी तरफ माधवगढ़ बावड़ी और रानी महल को भी वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर तैयार किया जाएगा. सरकार पहले इन्हें सुरक्षित करेगी. उसके बाद इन्हें विवाह समारोह के लिए तैयार किया जाएगा. इसके बाद, राज्य की बाकी हेरिटेज साइट्स पर भी काम किया जाएगा. सरकार में विरासत स्थलों को घर बैठे ही बुक करने की सुविधा भी शुरू करेगी.
आने वाले 2 महीनों के अंदर लोग इन वेडिंग डेस्टिनेशन को ऑनलाइन बुकिंग करवा पाएंगे. हरियाणा टूरिज्म की वेबसाइट पर इनके रेट और बाकी जरूरी सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी. दरअसल, हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड का मानना है कि राजस्थान में यह प्रयोग काफी ज्यादा सफल रहा है. यही कारण है कि अब हरियाणा प्रदेश में भी इस पहल को आगे बढ़ाया जाएगा.
