डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योजना से जुड़ी तमाम जानकारियां

चंडीगढ़ | हरियाणा में डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. 4 लाख रुपए सालाना आमदनी से कम वाले छात्र इस योजना के तहत CSC या सरल केंद्र से आनलाइन आवेदन के पात्र होंगे. इस योजना के तहत कक्षा 10वीं- 12वीं और स्नातक कक्षाओं में सभी संकायों की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा.

Student Scholarship

इतने रूपए मिलेगी छात्रवृत्ति

सभी सरकारी, गैर-सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों, संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र इस योजना के पात्र होंगे. विशेष रूप से अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग तथा विमुक्त जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू व टपरीवास जातियों के छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा.

कक्षा 11वीं और सभी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सों के फर्स्ट ईयर के छात्रों को 8 हजार रुपए सालाना छात्रवृत्ति मिलेगी.

कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट छात्रों को स्नातक के प्रथम वर्ष में कला संकाय, वाणिज्य, विज्ञान तथा सभी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए 8 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे.

इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी व व्यवसायिक कोर्सों के लिए 9 हजार रुपए सालाना जबकि मेडिकल एवं संबंधित कोर्सों के लिए 10 हजार रुपए सालाना छात्रवृत्ति राशि मिलेगी.

स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के लिए 9 हजार रुपए, इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी/व्यवसायिक कोर्सों के लिए 11 हजार रुपए तथा मेडिकल एवं संबंधित कोर्सों के लिए 12 हजार रुपए सालाना छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

इस योजना के तहत पात्रता के लिए कक्षा 10वीं में शहरी क्षेत्र के छात्रों को 70% और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को 60% अंक अनिवार्य है.

कक्षा 12वीं में शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए 75% और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए 70% अंक अनिवार्य है.

स्नातक स्तर पर शहरी क्षेत्र के छात्रों को 65% और ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को 60% अंक अनिवार्य है.

इस योजना के तहत आनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड, पिछली कक्षा की मार्कशीट, 4 लाख रुपये से कम आय का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण- पत्र, निवास प्रमाण- पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल का आई-कार्ड, बैंक पासबुक और परिवार पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.