हरियाणा में ऑनलाइन तबादला नीति लागू, 47 विभागों में नोडल ऑफिसर होंगे नियुक्त; 27 जून को होगी ट्रेनिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) द्वारा मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति को लागू करने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया गया है. सरकार ने विभागों को ग्रुप A और B के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दे दिए हैं. यह अधिकारी संबंधित विभाग में तबादलों से जुड़ी ऑनलाइन व्यवस्थाओं को ठीक से चलाने में मदद करेंगे. उन्हें 27 जून को सुबह 10:00 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित न्यू हरियाणा सिविल सचिवालय में ट्रेनिंग सेशन में शामिल होना होगा.

Nayab Singh Saini

विभागीय सचिवों को भी दिए गए निर्देश

नई तबादला व्यवस्था को सही प्रकार से लागू करने के लिए इस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस विषय में प्रदेश के संबंधित विभागों के 22 प्रशासनिक सचिवों को निर्देश भेज दिए हैं. सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक स्तर या उससे ऊपर का होगा. वह अपने विभाग के प्रशासनिक सचिव को ऑनलाइन तबादला नीति लागू करने में सहायता करेगा. किन विभागों और पदों को इस तबादला नीति में शामिल करना है और किन्हें बाहर रखना है, इसकी सूची भी सरकार द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

नोडल अधिकारी का चयन और सूची का प्रकाशन एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए http://hrmshry.nic.in पर लॉगिन करना होगा. वहां “ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी” मेन्यू से “नोडल मास्टर एमओटीपी” ऑप्शन को चुनना होगा. यहां पात्र अधिकारियों की लिस्ट को डाउनलोड करके उनमें से उपयुक्त अधिकारी का चयन कर स्वीकृत नोटिंग अपलोड करनी होगी. उसके बाद, OTP वेरिफिकेशन के जरिए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts