लाल डोरा और फिरनियों के भीतर की जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक, बेचना और लोन लेना होगा आसान

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) जल्द ही लोगों को अपनी जमीन पर मालिकाना हक दिलाने जा रही है. इसी कड़ी में लाल डोरा और फिरनियों के अंदर की संपत्तियों का मालिकाना हक लोगों को मिलेगा. सरकार की ओर से इन संपत्तियों की निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया है. इस प्रयास से गांव के करीब 25 लाख लोगो और शहरों के करीब 6 हजार लोगों को फायदा मिलेगा.

plot

अब जमीन की बिक्री और लोन संभव

मालिकाना हक मिलने के बाद लोग अपनी संपत्ति को अपने नाम करवाने के साथ ही उसे बेच भी सकेंगे और बैंक से लोन भी ले सकेंगे. लाल डोरा और फिरनियों के अंदर जो संपत्तियां है वह लोगो के नाम पर नहीं है. इसकी वजह से इन जमीनों पर कब्जा होने के साथ लोगों के बीच काफी विवाद होते थे. पंचायतों की भी काफी जमीन लाल डोरा के अंतर्गत है.

मालिकाना हक न होने से न तो लोग जमीन बेच पा रहे थे और न ही लोन ले पा रहे थे. ग्रामीण सालों से सरकार से इसके लिए अपील कर रहे थे. पूर्व सीएम मनोहर लाल ने इस मुद्दे पर पहल करते हुए साल 2018 में इन संपत्तियों का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे. ऐसे में अब जाकर कार्य पूरा हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

सभी संपत्तियों का रेवन्यू रिकार्ड

हरियाणा सरकार की ओर से अब इन संपत्तियों के मालिकों को राजस्व विभाग की ओर से एक नंबर दिया जाएगा. पहले पूरे गांव का एक नंबर होता था. इन संपत्तियों का रेवन्यू रिकार्ड भी बनेगा. यह भी स्पष्ट होगा कि परिवार के किस सदस्य के पास कितनी संपत्ति है.

ड्रोन से फोटो लेकर तैयार किया माप

साल 2018 में सर्वे ऑफ इंडिया ने यह कार्य शुरू किया था. ड्रोन की मदद से सारी जमीनों की फोटो ली गई. इसके बाद, उसका मैप तैयार किया गया. फिर मैप को ग्रामीणों के सामने रखा गया और उनकी सहमति के बाद ही डाटा तैयार किया गया और ग्रामीणों को जो समस्या भी वह भी दूर की गई.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.