हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब बस में फ्री मिलेगी यह सुविधा

चंडीगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत था. अब सफर के दौरान बसों के अंदर भी एक नई सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है. गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. इन दिनों खाने से ज्यादा ठंडा पानी की जरूरत होती है.

Haryana Roadways Bus 1

कभी- कभार जल्दबाजी में लोग अपने साथ पानी लेना भूल जाते हैं. लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए सूबे की नायब सैनी सरकार ने रोडवेज बसों में ठंडे पानी का इंतजाम करने का फैसला लिया है.

ठंडे पानी की मिलेगी फ्री सेवा

प्रदेश सरकार ने फैसला लिया हैं कि गर्मी के मौसम में हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में ठंडे पानी के कैंपर रखे जाएंगे. बस में सफर करने वाले लोगों के लिए यह सेवा बिल्कुल फ्री रहेगी. सरकार के इस फैसले के बाद सवारियों को पैसे खर्च कर ठंडे पानी की बोतल नही खरीदनी पड़ेगी जिससे उन्हें काफी राहत पहुंचेगी. वहीं, हरियाणा सरकार के इस फैसले पर लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ड्राइवर ने कहीं यह बातें

बस ड्राइवर सतपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार रोडवेज की सभी बसों में ठंडे पानी के कैंपर रखने के निर्देश मिले हैं. इन निर्देशों में कहा गया है कि रोजाना बसों में पानी बदलकर ठंडा पानी रखना होगा. इससे यात्रियों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. उन्हें पानी के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.