हरियाणा के गांवों में लंबे समय से जमे पटवारियों के होंगे ट्रांसफर, 18 नवंबर से शुरू होगी प्रकिया

चंडीगढ़ | हरियाणा में आधुनिक तकनीकी का दौर निरंतर जारी है. राज्य सरकार की ओर से मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को सबसे पहले पंचायती राज विभाग ने लागू कर दिया है. ट्रांसफर के लिए शेड्यूल जारी किया गया है. अब लंबे समय से एक जगह कार्य कर रहे ग्राम सचिव, पटवारियों के ट्रांसफर होंगे. विभाग की ओर से 18 नवंबर से कर्मचारियों के डेटा की जांच के साथ ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी. 19 से 25 जनवरी तक कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए स्टेशन की प्राथमिकता का समय दिया जाएगा, जबकि 5 फरवरी को ट्रांसकर के आदेश जारी किए जाएंगे.

Transfer

ट्रांसफर ड्राइव में शामिल होना जरूरी

विभाग की ओर से ग्राम सचिव व पटवारियों के अलावा क्लर्क, असिस्टेंट, सोशल एजुकेशन एंड पंचायत अधिकारी, स्टेनो टाइपिस्ट की भी बदली की जाएंगी. इससे पहले विभाग में 2020 में ट्रांसफर हुए थे. कर्मचारियों को 3 साल के बाद ट्रांसफर ड्राइव में शामिल होना जरूरी होता है. यदि कोई एप्लाई नहीं करेगा, तो प्रदेश में कही भी बदली कर दी जाएंगी.

हरियाणा ट्रांसफर शेड्यूल की तारीखें

18 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच अधिकारियों की ओर कर्मचारियों के डेटा की जांच की जाएंगी. 27 दिसंबर को नोडल अधिकारी द्वारा अंतिम स्कोर प्रकाशित किया जाएगा और यह सभी कर्मचारियों का होगा. 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक स्वैच्छिक भागीदारी के तहत कर्मचारी ऑनलाइन स्थानांतरण अभियान में भाग लेने के लिए अपनी इच्छा से सहमति दे सकते है. 19 से 25 जनवरी की अवधि के दौरान कर्मचारी द्वारा ट्रांसफर के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताई जाएगी.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

5 फरवरी को अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी होने की तिथि होगी. 6 फरवरी से 2 मार्च तक कोई भी आपत्ति दर्ज करा सकेगा. ट्रांसफर के बाद 15 तारीख तक कार्यभार ग्रहण और कार्यमुक्त प्रक्रिया पूरी होगी. 3 मार्च से 17 मार्च तक शिकायतों का निपटारा किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.