चंडीगढ़ को मिली 2 नए अत्याधुनिक कम्यूनिटी सेंटरों की सौगात, लोगों को मिलेगा नई सुविधाओं का लाभ

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के लोगों के लिए नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि नगर निगम ने यहां 2 नए अत्याधुनिक कम्युनिटी सेंटरों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है. इन कम्युनिटी सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से लैस तैयार किया जाएगा, जिससे यहां केवल शादी- विवाह या सामाजिक कार्यक्रमों की ही सुविधा नहीं होगी, बल्कि लाइब्रेरी, जिम्नेजियम, फिटनेस सेंटर और अन्य सामुदायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएगी.

Home House Flat

इन सेक्टरों में बनेंगे कम्युनिटी सेंटर

इन कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण सेक्टर 24 और सेक्टर 29 में किया जाएगा. सेक्टर 24 में नए कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए लगभग 10 करोड़ रुपए का बजट लगाया गया है. इसमें बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी और ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर का निर्माण किया जाएगा. सेक्टर 29 में पुराने कम्युनिटी सेंटर को तोड़कर उसकी जगह नया आधुनिक सेंटर बनाने की योजना है. इस पर लगभग 8 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. यह सेंटर 3 मंजिला तैयार किया जाएगा. इसमें सरफेस पार्किंग की सुविधा भी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 12 हजार गेस्ट टीचर्स को तोहफा, बढ़ा मानदेय, । जनवरी 2025 से लागू होगी पहली वृद्धि

लाइब्रेरी एवं जिम की सुविधा भी उपलब्ध

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इन कम्युनिटी सेंटरों को केवल शादी- ब्याह या सामाजिक कार्यक्रमों के लिए ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं का ध्यान भी रखा जाएगा. इसमें सोशल फंक्शन हाल का निर्माण किया जाएगा, जो बड़े कार्यक्रमों के लिए परफेक्ट होगा. इसके साथ ही, लाइब्रेरी और जिम्नेजियम भी बनाए जाएंगे ताकि लोगों को एक ही परिसर में सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.