हरियाणा में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमत

चंडीगढ़ । बुधवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल के दाम में 3 पैसे और डीजल के दाम में 2 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद पेट्रोल के दाम 95.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

petrol pump

प्रदेश के सिरसा जिलें में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल की कीमत 21 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 97.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 20 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 88.69 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत क्या है इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने का काम तेल कंपनियां करती है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजें बदलाव किया जाता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.