तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नई कीमत

चंडीगढ़ । तेल कंपनियों ने शुक्रवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई कीमतों के मुताबिक हरियाणा में आज पेट्रोल 95.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल का भाव 86.51 रुपए प्रति लीटर है.

PETROL

वहीं बात अगर जिलों की करें तो हरियाणा के सिरसा जिलें में पेट्रोल-डीजल का भाव सबसे ज्यादा बना हुआ है. यहां पेट्रोल का भाव 97.34 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 88.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां 5 नवंबर के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपए तो वहीं डीजल 80.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  NCR में आएगी नौकरियों की बहार, 1 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी जापानी कंपनी Daikin

बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है और इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव क्या हैं इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी की जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.