हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या हैं नई क़ीमत

चंडीगढ़ । वीरवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई क़ीमत जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. आज पेट्रोल की कीमत में आठ पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद पेट्रोल का भाव 95.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में सात पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद डीजल की कीमत 86.54 रुपए प्रति लीटर हो गई है. हरियाणा के कैथल जिले में सबसे ज्यादा कटौती के बाद पेट्रोल 71 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई है.

petrol pump

वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें क्या हैं. इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.