पेट्रोल- डीजल के भाव को लेकर आज फिर राहत भरी खबर, जानें क्या हैं नया रेट

चंडीगढ़ । चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए पेट्रोल- डीजल के दामों ने आज राहत प्रदान की है. भारतीय तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का भाव अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल के उपर बना हुआ है.

Petrol Diesel Price 1

राष्ट्रीय बाजार में बीते 24 दिनों से पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा हुआ है, जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. आज हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 106. 02 रुपए जबकि डीजल 97.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बता दें कि प्रदेश में ईधन की कीमतों में उतार- चढाव के पीछे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में स्थिरता को बताया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां पेट्रोल का भाव 107.40 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल 98.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां 8 अप्रैल के बाद से तेल की कीमतों (Petrol Diesel price ) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. शनिवार को चंडीगढ़ में पेट्रोल 104.74 रुपये जबकि डीजल 90.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.