चंडीगढ़ | डायलिसिस के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, इस खबर को सुनकर वह काफी खुश होने वाले हैं. अब मात्र 5000 रुपये में ही चंडीगढ़ PGI में डायलिसिस इलाज की सुविधा मिलने वाली है. इसी संबंध में पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल की तरफ से जानकारी शेयर की गई. तकनीक संसाधन कम वाले क्षेत्रों में भी अब मरीजों के लिए यह राहत भरी खबर होने वाली है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
चंडीगढ़ के मरीजों के लिए बड़ी खबर
नेफ्रोलॉजी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर एच एस कोहली की तरफ से इस फैसले को गेम चेंजर बताया गया है. इस तकनीक ने डायलिसिस मरीजों की जिंदगी को और भी आसान बना दिया है. पहले उन्हें इलाज के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ता था, परंतु अब मात्र 5000 रूपये में डायलिसिस के इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है.
डायलिसिस मरीजों में हाई फ्लो एवी फिस्टूला एक आम समस्या है, इस वजह से धमनियों और नसों को जोड़ने से ब्लड फ्लो काफी तेज हो जाता है. साथ ही, दिल पर दबाव भी बढ़ जाता है और हार्ट फेल्योर डायलिसिस का ठीक न होना जैसी गंभीर परेशानिया भी बढ़ जाती है.
अब मात्र 5000 में होगा इलाज
पहले इस इलाज के लिए एंजियोग्राफी महंगे कैथोडराइटजेसन लैब और अस्पताल में भर्ती करना पड़ता था, जिसकी लागत करीब 50000 रूपये होती थी, परंतु अब पीजीआई की तरफ से नई तकनीकी खोज की गई है. अब केवल खर्च 5000 रूपये आने वाला है.
प्रोफेसर राठी की तरफ से बताया गया कि इसमें एंजियोग्राफी की भी आवश्यकता नहीं है, ना ही महंगे लैब की. ऐसा करने से न केवल मरीजों का समय बचेगा, बल्कि उनका पैसा भी बचाने वाला है. वह जल्दी और आसानी से ठीक हो जाएंगे.
