हरियाणा सरकार ने खत्म की फाइलों की झंझट, अब HEWP पोर्टल से होंगे सभी काम

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) ने राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं में तैनात खजाना एवं लेखा विभाग तथा स्थानीय लेखा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी प्रकार की भौतिक फाइल प्रकिया को बंद करें.

CM Nayab Singh Saini

चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बिल प्रक्रिया और अनुमोदन से सम्बन्धित सभी कार्य केवल हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स HEWP पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएं.

सुशासन स्थापित करने के उद्देश्य में बाधित

वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सरकार ने पाया है कि फाइलों के भौतिक रूप से आदान- प्रदान करने से न केवल देरी होती है बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुशासन स्थापित करने के उद्देश्य को भी बाधित करती है.

लापरवाही को लिया गंभीरता

इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं में तैनात खजाना एवं लेखा विभाग तथा स्थानीय लेखा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अब किसी भी प्रकार की भौतिक फाइल प्रक्रिया को बंद करें और सभी बिल संबंधी कार्यवाही, अनुमोदन तथा कार्यों की निगरानी केवल HEWP पोर्टल के माध्यम से ही की जाए. उन्होंने इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.