हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए हो रहे पीएमटी, अब तक 20 हजार उम्मीदवार हो चुके शामिल

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. हर दिन युवा पीएमटी के लिए पहुंच रहे हैं. पीएमटी के बाद पीएसटी होगा. उसके बाद, लिखित परीक्षा होगी. सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

POLICE

पारदर्शी तरीके से हो रही पूरी प्रक्रिया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एवं नोडल अधिकारी भूपेंद्र चौहान ने जानकारी दी कि पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. कमीशन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह लगातार निरीक्षण कर रहे हैं जबकि आयोग के सदस्य हर दिन व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. पूरी प्रक्रिया का संचालन पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 250 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, स्मार्ट क्लास से आधुनिक लैब तक मिलेंगी ये सुविधाएं

अब तक 20 हजार युवाओं का हुआ पीएमटी

उन्होंने बताया कि 20 से 30 अप्रैल के बीच लगभग 20,000 अभ्यर्थी पीएमटी में शामिल हो चुके हैं और परीक्षण प्रक्रिया अभी चल रही है. सफल संचालन के लिए करीबन 250 अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनमें स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, अग्निशमन, पुलिस, नगर निगम व शारीरिक शिक्षा विभाग शामिल हैं. उम्मीदवारों के लिए भी हर प्रकार की व्यवस्था की गई है. उम्मीदवारों के लिए रेस्ट एरिया भी बनाया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.