चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस में अब कांस्टेबल के ऑनलाइन ट्रांसफर किए जायेंगे. पुलिस डिपार्टमेंट इसकी तैयारी लग चुका है. इसे लेकर विभाग की तरफ से जिला वाइज ट्रांसफर ड्राइव के लिए सीटों की जानकारी जारी मांगी गई है, ताकि कर्मचारियों को यह पता रहे कि किस जिले में कितनी सीटें रिक्त है. 24 जिला पुलिस के साथ हरियाणा आम्र्ड पुलिस (एचएपी) की सीटों का डेटा जारी हुआ है.

हरियाणा पुलिस में 5200 वैकेंसी
इनमें 3 जिले ऐसे हैं, जहां कोई भी सीट खाली न होने के कारण कोई भी पुलिस कर्मचारी चाहकर भी वहां ट्रांसफर नहीं करवा पाएगा. ये जिले रोहतक, चरखी दादरी व हांसी है. शेष जिलों में 5200 सीटें खाली दिखाई गई हैं. सबसे ज्यादा 600- 600 रिक्त सीटें फरीदाबाद व सोनीपत में रिक्त है जबकि एचएपी में 555 सीटें खाली हैं. दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस में हाल ही में भर्ती हुए पुरुष व महिला कांस्टेबलों के लिए जिलों के अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरीहो चुकी है.
22 अप्रैल को पूरी हुई प्रोसेस
विभाग ने इसके लिए लेटर जारी किया है. जारी पत्र के बैच नंबर 91, 92 और 93 के अभ्यर्थियों के लिए अब डेटा वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है. यह प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हुई थी, जिसे तकनीकी कारणों की वजह से बीच- बीच में बढ़ाया गया. अब यह प्रोसेस 22 अप्रैल को पूरी हो चुकी है. इसके बाद, विभाग ने अभ्यर्थियों की तरफ से भरी गई जानकारी और सॉफ्टवेयर में दर्ज डेटा का मिलान करने का फैसला लिया है.
दिए गए यह निर्देश
सभी चयनित अभ्यर्थी नो ऑब्जेक्शन फॉर्म भरेंगे व अपनी जानकारी की पुष्टि करेंगे. इसके लिए सभी पुलिस आयुक्त, एसपी और एचएपी बटालियन कमांडेंट्स को निर्देशित किया गया है कि वे अपने- अपने स्तर पर अभ्यर्थियों को निर्धारित टाइम लाइन के अंदर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करते रहे.