हरियाणा CET: रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलने के लिए तैयार, मई के आखिरी हफ्ते में होगी परीक्षा

चंडीगढ़, Haryana CET | हरियाणा में तृतीय श्रेणी (ग्रुप सी) और चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) के पदों की भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं का इंतजार बस समाप्त होने को है. सामान्य पात्रता परीक्षा यानि सीईटी में आवेदन के लिए पोर्टल किसी भी वक़्त खुल सकता है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. HSSC द्वारा मई के आखिरी हफ्ते में सीईटी आयोजित करवाया जाएगा.

Haryana CET HSSC CET

जल्दी शुरू होगी वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा बताया गया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं. आयोग की तरफ से हर संभव कोशिश की जा रही है कि परीक्षा में कोई भी समस्या ना आए. वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी. इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.

अभ्यर्थी तैयार रखें अपने जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थी वक़्त रहते रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करा दें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद इस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थी समय रहते आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने शुरू किया डेटा कलेक्शन

जैसे ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो अपना रजिस्ट्रेशन कर ले. पिछले दिनों सीईटी से जुड़ा एक नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था. यह फर्जी नोटिफिकेशन था, जिसके बारे में अध्यक्ष ने जानकारी देकर स्पष्ट किया था. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह द्वारा कहा गया था कि सभी युवा इस प्रकार की भ्रामक खबरों से दूर रहे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.