हरियाणा में सुदृढ़ होगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था, इन शहरों में अपग्रेड होंगे बिजली सब- स्टेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर पर्चेज कमेटी की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. इस बैठक में राज्य के गांवों और शहरों के ढांचागत विकास के लिए करीब 4 हजार करोड़ रुपए के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है.

Bijli Power Station

सुदृढ़ होगा बिजली वितरण

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिजली वितरण क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अन्तर्गत नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम- 2, सोहना, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली और नरवाना क्षेत्रों में वितरण अवसंरचना विकास एवं सब स्टेशन सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है.

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत पंचकूला, पिंजौर, बरवाला, रायपुररानी, पानीपत, करनाल, समालखा तथा रोहतक जोन के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं सब-स्टेशन विस्तार से संबंधित कार्यों को मंजूरी दी गई है. गुरुग्राम में एससीएडीए तथा डीएमएस/ ओएमएस प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

री- टेंडर करने का फैसला

फरीदाबाद और गुरुग्राम में आरडीएसएस योजना के तहत 66 kV सब- स्टेशनों से जुड़े 11 kV शहरी एवं औद्योगिक फीडरों की विद्युत वितरण अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण से संबंधित कार्यों के लिए टेंडर को री- टेंडर करने का फैसला लिया गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.