हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के चुनावों की तैयारी शुरू, यहां पढ़ें नोटिफिकेशन

चंडीगढ़ | 2024 की शुरुआत में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पहले चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है. गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त न्यायमूर्ति एचएस भल्ला ने चुनाव के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए एक अधिसूचना जारी की है. इसके मुताबिक, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख 8 जनवरी 2024 तय की गई है.

Gurudwara Panjokhra Sahib

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि अधिसूचना के मुताबिक मतदाता सूची (हिंदी) का प्रारूप तैयार करने की समय सीमा 17 नवंबर से 25 नवंबर तक होगी. मतदाता सूची का पंजाबी में अनुवाद करने की समय सीमा 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगी.

आपत्तियां दर्ज करने की आखिरी तारीख तय

दावे और आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा जबकि दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर होगी. दिसंबर 2022 में हरियाणा सरकार ने प्रबंधन के लिए 38 सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया था.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

बता दें कि राज्य के 52 गुरुद्वारों की चल और अचल संपत्तियों सहित सभी संपत्तियों की देखरेख और अधिग्रहण करेगा. पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) अधिनियम, 2014 को बरकरार रखा, जिससे सभी गुरुद्वारों को एचएसजीएमसी के नियंत्रण में लाया गया.

यहां देखें पूरी टाइमलाइन

  • 17- 25 नवंबर: मतदाता सूची की तैयारी (हिन्दी)
  • 27 नवंबर-5 दिसंबर: मतदाता सूची का पंजाबी में रूपांतरण
  • 9 दिसंबर: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन
  • 25 दिसंबर: दावे और आपत्तियां दाखिल करने की आखिरी तारीख
  • 3 जनवरी 2024: दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि
  • 8 जनवरी 2024: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.