ग्रुप D कर्मचारियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन, हरियाणा सरकार ने विभागों से मांगी जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से ग्रुप डी कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. बता दें कि सरकार के मानव संसाधन विभाग ने 21 विभागों से ग्रुप डी के कर्मचारियों से प्रमोशन के जरिये भरे जाने वाले सभी ग्रुप सी पदों की जानकारी भेजने को कहा है. विभागों को यह जानकारी भेजनें के लिए 26 जून तक का समय दिया गया है. पहले भी यह जानकारी मांगी गई थी, लेकिन जवाब नहीं मिला.

Haryana CM Nayab Singh Saini

कर्मचारी उठा रहे प्रमोशन की मांग

अब विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर समय पर जानकारी नहीं भेजी गयी, तो यह मामला मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के पास भेजा जाएगा. सरकार ग्रुप डी के कर्मचारियों को ग्रुप सी में प्रमोट करना चाहती है. इसके लिए सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा भेजने के लिए कहा गया है. सरकारी विभागों में कार्य कर रहें ग्रुप डी के कर्मचारी निरंतर ग्रुप सी पदों पर प्रमोशन की मांग कर रहे हैं.

मांगी गयी यह जानकारी

मानव संसाधन विभाग की तरफ से जो जानकारी मांगी गयी है. उसके अनुसार, ग्रुप सी में पदोन्नति पदों का नाम, ग्रुप डी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए पात्रता मानदंड, ग्रुप डी से पदोन्नति के जरिये भरे जाने वाले स्वीकृत ग्रुप सी पदों की संख्या, कुल पदोन्नत पदों में से ग्रुप सी के भरे गए पद, ग्रुप सी के खाली पद, ग्रुप डी कर्मचारियों की संख्या जो पदोन्नति के लिए पात्र हैं, लेकिन किसी वजह से अभी तक पदोन्नत नहीं हुए संबंधित जानकारी की मांग की गयी है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इन विभागों को देना होगा जवाब

जिन विभागों ने यह जानकारी मांगी है, उनमें कृषि विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, जनगणना संचालन, सहकारिता विभाग, अपराध जांच विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन, विदेश सहयोग विभाग, गवर्नर हाउस, शिकायत विभाग हरियाणा, आवास विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, पंचायती राज, बिजली विभाग, परिवहन विभाग, सतर्कता विभाग व नगर एवं ग्राम नियोजन सम्मिलित है. ऐसे में इन सभी विभागों को यह जानकारी देनी होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.