हरियाणा में 25 मई को सार्वजानिक अवकाश की हुई घोषणा, इन सबको मिलेगी पेड़ लीव

चंडीगढ़ | हरियाणा समेत कई राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है. चुनावों की घोषणा भी हो चुकी है और कई जगह वोटिंग भी पूरी हो चुकी है. इसी क्रम में प्रदेश में भी 25 मई को लोकसभा चुनाव होने निश्चित हुए हैं. आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Bank Holidays

25 मई को रहेगा सार्वजानिक अवकाश

राज्य सरकार द्वारा 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है. इस बारे में चीफ सेक्रेटरी टीवीएसन प्रसाद ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा में जितने भी सरकारी विभाग, कॉरपोरेशन, शैक्षणिक संस्थान हैं, उन सभी में 25 मई को अवकाश रहेगा. इसके अतिरिक्त, प्रदेश के रजिस्टर्ड वोटर कर्मचारी जो किसी फैक्ट्री, दुकान या प्राइवेट संस्थान में काम कर रहे हैं, उन सभी को पेड़ लीव की सुविधा दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के संविदा कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट, 31 जुलाई तक पूरी करनी होंगी ये प्रक्रिया

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

बता दें कि देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे. इनके नतीजे 4 जून को घोषित होंगे. यह आम चुनाव भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला होगा, जो कुल 44 दिनों तक चलेगा. हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी. इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी- महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सीटें शामिल हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts