चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि सरकार ने 1 जून 2026 से चंडीगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए विशेष कैंप लगाने की घोषणा की है. इन कैंपों का उद्देश्य लाभार्थियों को राशन सब्सिडी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करवाना और मोबाइल एप डाउनलोड करवाना है क्योंकि बिना जानकारी जमा और एप डाउनलोड के सब्सिडी नहीं मिलेगी.

आधार कार्ड से लिंक हो मोबाइल नंबर
प्रशासन के अनुसार ये कैंप 28 मई को मालोया (स्मॉल फ्लैट्स ), मनीमाजरा ( शिवालिक गार्डन के पीछे ), खेजड़ी और मौली जागरण (विकास नगर ) के सामुदायिक केंद्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. इन कैंपों में लाभार्थियों को मोबाइल ऐप डाउनलोड कराने और सब्सिडी प्रक्रिया पूरी कराने में मदद की जाएगी.
राशन कार्ड धारको को अपने साथ आधारकार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन लेकर पहुंचना होगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राशन सब्सिडी की राशि प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना अनिवार्य है. जो लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनकी सब्सिडी बंद हो सकती है.
स्लम बस्तियों में भी चलेगा अभियान
प्रशासन के अनुसार स्लम बस्तियों और जरूरतमंद क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि कोई पात्र लाभार्थी सब्सिडी से वंचित ना रह सके. इसके तहत जनता कॉलोनी सेक्टर – 25, संजय कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज – 1, कॉलोनी नंबर – 4 समेत टूटी हुई कॉलोनियों और स्लम बस्तियों के राशन कार्ड धारक भी अपने निवास स्थान के नजदीकी कैंप में जाकर पंजीकरण करवा सकते है. विभाग ने लंबित लाभार्थियों से जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.