घर बैठे जान सकेंगे टाइम- टेबल और रियल टाइम लोकेशन, हरियाणा रोडवेज बसों में शुरू होगी नई सुविधा

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम पहल की शुरुआत की है. बता दें कि अब जियो ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए बसों में GPS डिवाइस लगाया जाएगा, जिससे यात्री बसों की लोकेशन और टाइम टेबल की जानकारी घर बैठे ले सकेंगे. इस नई व्यवस्था से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि उनकी यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी.

Haryana Roadways Bus 2

लंबे इंतजार से मिलेगा छुटकारा

अब रोडवेज बसो का टाइम टेबल और उनकी रियल लोकेशन जानने के लिए यात्रियों को बस स्टैंड के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत की है.

इस नई डिजिटल व्यवस्था के अनुसार यात्री अपने मोबाइल पर बसों के आने- जाने का समय, बस किस स्थान पर है, कितनी देर में पहुंचेगी सब जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है. यह सेवा खासकर महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी.

यह भी पढ़े -  गैस किल्लत के बीच हरियाणा में बढ़ा PNG का दायरा, नए कनेक्शन का बड़ा आंकड़ा आया सामने

ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग शुरू

रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है. अब दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, जयपुर और पांवटा साहिब जैसे प्रमुख रूट के लिए चलने वाली बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग होने लगी है. यह सेवा पिछले कई वर्षों से बंद की गई थी, लेकिन अब इसे पहले की तरह शुरू कर दिया गया है. इसके लिए आप विभाग द्वारा जारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.