हरियाणा CET को लेकर बड़ा अपडेट, आज से रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, देखें खबर

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. आज से परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 12 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे. ग्रुप सी की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए HSSC ने पाठ्यक्रम को दो भागों में बांटा है.

HSSC Panchkula

प्रत्येक सवाल के लिए होंगे 5 गोले

इसमें 75 प्रतिशत अंक सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, क्वांटीटेटिव योग्यता, अंग्रेजी और हिंदी से संबंधित होंगे व हरियाणा के इतिहास, समसामयिक मामलों, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण, संस्कृति के लिए 25 प्रतिशत अंक शामिल होंगे. सिलेबस 10+2 या समकक्ष के लेवल का होगा. कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य होगा. परीक्षा में प्रत्येक सवाल के पांच ऑप्शन होंगे, जिनमें से ओएमआर सीट पर सही ऑप्शन वाले नंबर पर गोला भरना होगा.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

मिलेगा 1 घंटा 45 मिनट का वक्त

यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न का जवाब नहीं देना चाहता तो उसे पांचवां गोला भरना होगा, यह अनिवार्य रहेगा. यदि किसी सवाल का उत्तर खाली छोड़ा, तो उसके लिए अंक काटा जाएगा. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी व उसमें 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे. परीक्षा के लिए एक घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा. Haryana CET Notification

यह रहेगी आयु सीमा

सीईटी में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत और रिज़र्व केटेगरी के उम्मीदवारों कों 40 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य होगा. आयु सीमा की बात करें, तो सामान्य वर्ग के लिए आयु 18 से 42 वर्ष होगी व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों कों राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.