हरियाणा CET के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी, 12 लाख से ज्यादा लोग विजिट कर चुके पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा CET रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुल चुका है. सभी उम्मीदवार 12 जून तक अपने रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पोर्टल पर शनिवार को भी आवेदन किये गए. आयोग की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से आवेदकों के आने वाली प्रश्नों, सुझावों और मांगी गई जानकारियों को हेल्प लाइन नंबरों पर सुना जा रहा है.

Haryana CET HSSC CET

प्रति मिनट विजिट कर रहे लोग

सीईटी के लिए 28 मई बुधवार की से आवेदन शुरू हुए है. आवेदक 12 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर पाएंगे. सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार किए गए पोर्टल पर हर मिनट 600 से 850 तक लोग विजिट कर रहे हैं. पहले दिन जब पोर्टल ओपन हुआ था, विजिटरों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार तक 12,14,324 से ज्यादा लोग पोर्टल पर विजिट कर चुके है. आयोग का सुझाव है कि सभी आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन खुद करें, ताकि आगे जाकर कोई परेशानी ना हो.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

इस्तेमाल करें अपना मोबाइल नंबर

आयोग द्वारा आवेदकों को सुझाव दिया गया है कि सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालकों के अपेक्षा अपने लेवल से ही आवेदन करने की कोशिश करें. सीएससी संचालकों के जरिये आवेदन के दौरान कुछ गलतियां होने की संभावना ज्यादा है. आयोग ने यह भी सुझाव दिया है कि स्वयं का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी का ही इस्तेमाल करें.

अगर बाहर से आवेदन करते हैं तो कोई दूसरा मोबाइल नंबर या दूसरी ईमेल डालने की स्थिति में ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) या आगे आने वाले संदेश पहुंचने में बाधा आएगी, इसलिए सभी आवेदक खुद से ही आवेदन करने की कोशिश करें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.