HKRN कर्मचारियों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने इतने दिनों के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ी राहत दी गई है. सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के अनुबंध को बढ़ा दिया गया है. सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट को 30 जून तक बढ़ा दिया है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से इस बारे में लेटर जारी किया है.

Contract Employees

HKRN कर्मचारियों को राहत

जारी लेटर में कहा गया है कि सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत कार्यरत कर्मचारियों की अवधि 30 मार्च तक बढ़ाई गई थी. अब सेवा में विस्तार को तीन महीने या सेवा सुरक्षा अधिनियम-2024 के तहत पोर्टल पर क्रियाशील होने तक (जो भी पहले हो) बढ़ाने का फैसला लिया गया है. आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत स्वीकृत पदों के समक्ष विभिन्न विभागों, बोडों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में लगे कर्मचारियों को अनुबंध अवधि बढ़ने का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  Ambala Court Jobs: जिला न्यायालय अंबाला में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, सिलेक्शन के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.