नेताजी के जीवन को समर्पित होगा गणतंत्र दिवस, हरियाणा सरकार ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार की ओर से इस बार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से संबंधित झांकियों एवमं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्देश दिए गए. हरियाणा सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि ” 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के अन्य कार्यक्रमों के साथ नेता जी सुभाष चंद्र के जीवन से संबंधित झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का सख्ती के साथ पालन किया जाए.

TIRNGA

सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती

आपको बता दें 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस नेताजी की 125 वीं जयंती है. इसके मद्देनजर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. वही हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के सभी आयुक्त, उपायुक्त, उपमंडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि “नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अन्य कार्यक्रमों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र के जीवन से संबंधित एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए.”

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.