हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी के लिए जारी हुआ शेड्यूल, इस लिंक से करें चेक

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती चल रही है. इसके लिए आयोग द्वारा फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट यानी पीएमटी आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए आयोग द्वारा लगातार शेड्यूल जारी किया जा रहा है. अब तक हजारों उम्मीदवार पीएमटी में शामिल हो चुके हैं. फिलहाल, आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के PMT के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों की अतिरिक्त शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है.

POLICE 3

इस लिंक से चेक करें लिस्ट

अभ्यर्थी दिए गए लिंक के माध्यम से लिस्ट को देख सकते हैं. सभी उम्मीदवार https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9d9c-1328-819e-2ca58410001a/result लिंक के जरिए लिस्ट चेक कर सकते है. उम्मीदवार लिस्ट को चेक कर सकते है और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के हिसाब से पीएमटी में हिस्सा ले सकते हैं. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों को पूरा करना होगा.

यह भी पढ़े -  HTET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट से पहले जारी होगी आंसर की; जानें प्रोसेस

इस प्रकार होगा अंतिम चयन

इन चरणों में पीएमटी, पीएसटी तथा लिखित परीक्षा शामिल है. पीएमटी पास करने वाले उम्मीदवार पीएसटी में जाएंगे. दोनों चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी. इसके बाद, लिखित परीक्षा में आएं अंको के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.