हरियाणा कॉलेजों में 4465 खाली पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 25 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं

चंडीगढ़, Haryana Assistant Professor | हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में 8 महीने पहले निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया की रिवाइज्ड सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट की तारीखे आ गयी है. विषय ज्ञान परीक्षा के लिए नई तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. ये परीक्षाएं 25 से 27 अप्रैल तक होंगी. हरियाणा सरकार की तरफ से पिछले साल अगस्त में यह भर्तियां निकालीं गयी थी.

Teacher

मात्र 3358 पर ही शिक्षक कार्यरत

तारीखें भी घोषित की, लेकिन कुछ दिन बाद रिजर्वेशन में वर्गीकरण लागू होने के बाद इसे टाल दिया गया था. अब फिर से रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है. हरियाणा के 281 कॉलेजों में स्वीकृत टीचर्स के 7,823 पदों में से मात्र 3,358 पदों पर ही नियमित टीचर कार्य कर रहें हैं. वहीं, 4,465 पद रिक्त पड़े हैं.

एडेड कॉलेजों में पिछले 8 साल से नहीं हुई भर्ती

97 एडेड कॉलेजों में से 39 कॉलेजों में प्रिंसिपल नहीं हैं. एडेड कॉलेजों में तो पिछले 8 साल से कोई भर्ती नहीं हुई है. पिछले 4 साल से नई भर्तियों पर रोक लगी हुई थी. पिछले हफ्ते ही हरियाणा सरकार द्वारा इस रोक को हटाया गया था.

सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का शेड्यूल

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के द्वारा बताए गए शेड्यूल के अनुसार, 25 अप्रैल को सुबह म्यूजिक (वोकल), म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट), फिलोस्फी और टूरिज्म के अभ्यर्थियों का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा. फाइन आर्ट्स के अभ्यर्थियों की परीक्षा शाम की शिफ्ट में होगी. शारीरिक शिक्षा के अभ्यार्थियों की परीक्षा 27 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट में होगी और शाम के सेशन में डिफेंस स्टडीज, मास कम्युनिकेशन और पंजाबी विषय के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा. नॉलेज टेस्ट के बाद सब्जेक्टिव परीक्षा होगी और उसके बाद निर्धारित पदों के तीन गुना अभ्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

21 अप्रैल से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड हरियाणा लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 21 अप्रैल 2025 से डाउनलोड कर सकेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.