इस महीने में स्कूली बच्चों की हुई मौज, 12 फरवरी की हड़ताल समेत इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | जनवरी का महीना खत्म हो गया है और आज से फरवरी का महीना शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर आपको कहीं घूमने जाना है तो पहले आपको फरवरी में स्कूलों की छुट्टियों को जानना जरूरी है. फरवरी महीने में कुछ खास मौकों पर ही स्कूल बंद रहते है. इस महीने में छुट्टियां आमतौर पर धार्मिक पर्व, राष्ट्रीय महत्व के दिन, रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के अवसर पर ही होती है. आइए जानते है…

Holiday 1

फरवरी महीने की छुट्टियां

तारीख अवसर / कारण
1 फरवरी रविवार के अवसर पर अवकाश
8 फरवरी रविवार के अवसर पर अवकाश
12 फरवरी स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती के अवसर पर अवकाश
14 फरवरी दूसरे शनिवार के अवसर पर अवकाश
15 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर अवकाश
19 फरवरी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर अवकाश
22 फरवरी रविवार के अवसर पर अवकाश
28 फरवरी चौथे शनिवार के अवसर पर अवकाश

12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर हरियाणा के कर्मचारी 12 फरवरी को हड़ताल में शामिल होंगे. हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने बताया कि राष्ट्रीय मुद्दों, कर्मचारियों और आमजन से संबंधित मुद्दों को लेकर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी. इसके लिए अलग- अलग जिलों और विभागों में हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क और बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है.

16 फरवरी से स्कूल टाइम में बदलाव

16 फरवरी से प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बदलकर सुबह 8 बजे से दोपहर 02.30 बजे कर दिया जाएगा. फिलहाल, शीतकालीन मौसम को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

25 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. 10वीं की बोर्ड परिक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी. वही 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगी. इसके लिए बोर्ड विभाग की ओर से अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर डेट शीट उपलब्ध करा दी गई है.

11 मार्च से 18 मार्च वार्षिक परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने कक्षा पहली से 8वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी गई है जिसके अनुसार वार्षिक परीक्षाएं मार्च महीने में कराई जाएगी. कक्षा पहली से 5वीं तक की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी. छठी से लेकर 8वीं कक्षा तक की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.