चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दे कि राज्य के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के बाद मिड-डे-मील में कुछ बदलाव किए गए है, हालांकि पहले भी बच्चों की पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में 1 दिन खीर और पिन्नी देने की शुरुआत की गई है. साथ ही दूध को भी शामिल किया गया है, ताकि बच्चों का पोषण बढ़े और उनकी उपस्थिति में सुधार आ सके.
19 जनवरी से मिलेगा नया मिड-डे-मील
मौलिक शिक्षा निदेशालय के अनुसार जनवरी 2026 के लिए मिड-डे-मील का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले यह शेड्यूल 16 जनवरी से लागू होना था, लेकिन बढ़ती ठंड के कारण छुट्टियां बढ़ने से अब यह भोजन 19 जनवरी से विद्यार्थियों को मिलेगा. यह भोजन बालवाटिका से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए लागू किया गया है. जनवरी में प्रत्येक दिन अलग- अलग प्रकार का पौष्टिक आहार दिया जाएगा, ताकि बच्चे को पोषण मिल सके और वे पढ़ाई में ध्यान दे सके.
यह रहेगा शेड्यूल
जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 जनवरी सोमवार को स्कूलों में सब्जी पुलाव और काला चना का भोजन दिया जाएगा. मंगलवार 20 जनवरी को रोटी और देसी घी के साथ चना की दाल परोसी जाएगी. 23 जनवरी को गुड़, रोटी और दही दी जाएगी और 27 जनवरी को पौष्टिक सोया खिचड़ी परोसी जाएगी.
इसी तरह पूरे महीने में अलग- अलग भोजन तय किया गया है. चौथे सप्ताह में फिर पहले सप्ताह का भोजन दोहराया जाएगा, जबकि 31 जनवरी को तिथि भोजन का आयोजन किया जाएगा. मिड-डे-मील को लेकर स्कूलों में विशेष जांच की जाएगी.
