ठंड के चलते हरियाणा के स्कूलों में बदला समय, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां सरकारी स्कूलों के समय में कल से बदलाव होने जा रहा है. सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह 9:30 बजे लगेंगे. छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी. पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल का समय था.

Winter Cold compressed

हरियाणा सरकार ने दिए सख्त आदेश

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के लिए आदेश जारी किए गए है. कोई भी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल यदि नियमों का पालन नहीं करेगा, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौसम बदलने से बढ़ी ठंड को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है.

डबल शिफ्ट वाले स्कूल में टाइम

दूसरी शिफ्ट 12:40 बजे लगेगी : शिक्षा निदेशालय की तरफ 15 नवंबर से स्कूल का समय 9:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा. डबल शिफ्ट स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:55 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. पहले सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का समय रहता था. इसके बाद, दूसरी शिफ्ट 12:40 पर कक्षाएं लगेगी. वही छुट्टी शाम को 5:15 बजे होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

किया जाएगा औचक निरीक्षण

पत्र में लिखा है कि यदि किसी अभिभावक या विद्यार्थी से किसी प्रकार की शिकायत होती है अथवा औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी स्कूल दिए गए आदेशों का उल्लघंन करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित स्कूल का मामला उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा. इसके लिए विद्यालय का मुखिया स्वयं जिम्मेवार होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.