हरियाणा के स्कूल मई महीने में सप्ताह भर से ज्यादा दिन रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है. अप्रैल के महीने से शुरू हुई एडमिशन की प्रक्रिया भी अब धीमी पड़ती नजर आ रही है. मई महीने की शुरुआत से ही स्कूलों में सिलेबस करवाने पर जोर दिया जा रहा है, क्योंकि जून के महीने में होने वाले ग्रीष्म कालीन अवकाश से पहले ही विद्यार्थियों को निर्धारित सिलेबस करवाया जाना होता है. इसी बीच मई के महीने में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है.

School Holidays

सप्ताह भर से ज्यादा छुट्टियां

हरियाणा सरकार द्वारा 10 मई को परशुराम जयंती के उपलक्ष में सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की गई थी. इसे मिलाकर मई के महीने में सप्ताह भर से ज्यादा की छुट्टियां हैं. इनमें रविवार को होने वाली छुट्टियां भी शामिल है. इसके अलावा, 25 मई को लोकसभा चुनावों के चलते छुट्टी घोषित की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

हरियाणा में मई माह के अवकाश

  • 10 मई : (शुक्रवार) परशुराम जयंती/ अक्षय तृतीया
  • 11 मई : दूसरा शनिवार
  • 12 मई : रविवार
  • 19 मई : रविवार
  • 23 मई : (वीरवार) बुध पूर्णिमा/ गुरु गोरक्षनाथ स्मृति दिवस (स्थानीय अवकाश)
  • 25 मई : लोकसभा चुनाव
  • 26 मई : रविवार
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts