हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली खर्च होगा कम

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे ताकि उनकी बिजली की जरूरतें स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से पूरी की जा सकें.

Solar System

सरकार की योजना के अनुसार इन सोलर प्लांट्स को नेट मीटरिंग प्रणाली के जरिए बिजली ग्रिड से जोड़ा जाएगा. इससे अस्पतालों द्वारा उत्पादित अतिरिक्त बिजली सीधे ग्रिड में भेजी जा सकेगी.

हरियाणा में लगेंगे सोलर पैनल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह पहल ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संस्थानों के बिजली खर्च में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. सौर ऊर्जा के उपयोग से अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की बिजली पर निर्भरता कम होगी. साथ ही, लंबे समय में सरकारी खर्च में भी कमी आएगी.

यह भी पढ़े -  केदारनाथ थीम में बना फाइव स्टार कांवड़ कैंप, AC टेंट से छप्पन भोग तक; ऐसी है शिवभक्तों की लग्जरी सेवा

बिजली खर्च होगा कम

इस योजना से हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी. इसके अलावा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्बाध और किफायती बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल अहम साबित हो सकती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.