हरियाणा में स्थापित होगा राज्य उद्यमिता आयोग, युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

हिसार | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में युवाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की. युवा उद्योगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा राज्य उद्यमिता आयोग की स्थापना करने का ऐलान किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरियाणा को देश के नंबर एक स्टार्टअप हब के रूप में बनाया जाएगा, जिसका लक्ष्य राज्य में स्टार्टअप की संख्या को तीन गुणा करना है.

CM Nayab Singh Saini

विश्व उद्यमिता दिवस पर हुई घोषणा

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के 22 स्टार्टअप्स को अनुदान राशि के रूप में 1,14,30,000 रुपये का चेक प्रदान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निजी निवेशकों को ‘फंड ऑफ फंड्स’ बनाने के लिए बेहतर माहौल प्रदान कर रही है. स्थानीय स्टार्टअप्स में निवेश होने से हरियाणा नवाचार और उद्यमिता के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा.

प्रतियोगिता होगी आयोजित

मुख्यमंत्री ने साथ यह भी घोषणा की कि सभी स्कूलों और कॉलेजों में स्टार्टअप इंडिया स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इनमें जिला और राज्य स्तर पर विजेताओं को एक करोड़ रुपए तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के रूप में विकसित होने वाले विचारों को सरकार पूर्ण माइक्रोफाइनेंस सहायता देगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विदेशी मेलों का भी आयोजन करेगी.

हर जिले में खुलेंगे उत्कृष्ट केंद्र

मुख्यमंत्री ने राज्यों के हर जिले में उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने की घोषणा की. यह केंद्र सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल के तहत कॉलेज जाएंगे. जिला और राज्य दोनों स्तर पर हर वर्ष खुली कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना के तहत, 2,000 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को विभिन्न उद्योगों में इंटर्नशिप के मौके दिए जाएंगे. साथ ही, उन्हें 10,000 रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts