हरियाणा के इन 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, यहां पढे मौसम की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखा गया, जिस कारण कई जिलों में तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर गया. मौसम विभाग द्वारा आज पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार प्रदेश के 19 जिलों में बादलवाही देखने को मिलेगी. इस दौरान गरज- चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी.

barish 2

19 जिलों के लिए अलर्ट जारी

आज शुक्रवार को विभाग द्वारा चंडीगढ़, अंबाला और रोहतक को छोड़कर बाकी 19 जिलों में आंधी और बादलवाही का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जगह हल्की बूंदाबांदी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान बताया गया है. दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

2 दिनों से मौसम में हुआ बदलाव

बीते 28 दिनों से प्रदेश में हीट वेव के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा था. लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो चुका था, लेकिन बीते दो दिनों से हुई बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखा गया. शुक्रवार को चंडीगढ़ में 37.5, हिसार में 41.2, करनाल में 32.8, नारनौल में 38.2, रोहतक में 40.1, भिवानी में 42.6, सिरसा में 43.8, चरखी-दादरी में 40.0, गुरुग्राम में 39.8, जींद में 36.7, कुरुक्षेत्र में 31.8, पलवल में 38.4, पंचकूला में 36.0, पानीपत में 34.9, रेवाड़ी में 40.9, सोनीपत में 35.4, यमुनानगर में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts