हरियाणा में सुपर- 100 परीक्षा का शेड्यूल जारी, फटाफट इस तारीख तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि शिक्षा विभाग ने सुपर- 100 कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह प्रक्रिया 9 फरवरी तक चलेगी. योजना के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयारी कराई जाएगी. इस योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे.

School Student 1

हरियाणा में 11 फरवरी को लेवल- 1 परीक्षा

जिला विज्ञान विशेषज्ञ नवीन एलावादी ने जानकारी दी है कि सुपर- 100 कार्यक्रम में वही विद्यार्थी भाग ले सकते है, जो वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे है. इस परीक्षा के लिए विद्यार्थी के 9वीं कक्षा में 60% अंक होने चाहिए. लेवल- 1 के लिए परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित होगी. इस लेवल- 1 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें कुल 200 अंक का पेपर होगा और 50 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न 4 नंबर का होगा. इसके अलावा, पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी.

लेवल- 1 की परीक्षा का समय 2 घंटे होगा. अगर परीक्षा के सिलेबस की बात करें तो वह 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के गणित विषय पर आधारित होगा. लेवल- 1 की परीक्षा का परिणाम 15 मार्च को घोषित किया जाएगा. लेवल- 1 के आधार पर ही विद्यार्थियों को लेवल- 2 के लिए चुना जाएगा. लेवल- 2 की परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

सुपर- 100 में हिसार प्रथम

इसके माध्यम से चुने गए विद्यार्थियों के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में प्रवेश के परिणाम जारी कर दिए गए है. जारी जानकारी के अनुसार, हिसार जिले के लगभग 32 विद्यार्थियों को चुना गया है यानि हिसार प्रथम स्थान पर रहा है. वही, जींद 20 विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर, भिवानी और कैथल 17- 17 विद्यार्थियों के चुनाव के साथ तीसरे स्थान पर रहे है.

हरियाणा सुपर- 100 योजना मेधावी विद्यार्थियों को सफलता की दिशा में सही मार्गदर्शन प्रदान करेगी. विद्यार्थियों से अपील है कि वे पूरी दृढ़ निष्ठा एवं विश्वास के साथ पढ़ाई करे ताकि योजना का फायदा मिले सके. सही मार्गदर्शन और मेहनत से हर छात्र अपनी योग्यता को उंचाइयों तक ले जा सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.