​KVS Teacher Success Story: तानों से नहीं टूटी ममता, बच्चों को संभालते हुए संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी

चंडीगढ़, ​KVS Teacher Success Story | किसी ने सच कहा है कि तारीफ दिन बनाती हैं और तानी जिंदगी बना देती है. ऐसी ही एक सफलता की कहानी के बारे मे हम बात करेंगे. ये कहानी है केंद्रीय विद्यालय में टीचर बनी ममता नागर की, जिन्होंने कई बार असफलताओं का सामना करने के बावजूद हार नहीं मानी और आखिरकार सरकारी नौकरी हासिल कर अपने सपनों को पूरा किया. आइए जानते है पूरी कहानी…

​KVS Teacher Success Story

ससुराल छोड़कर रही मायके

ममता नागर हरियाणा के एक साधारण परिवार से संबंधित है. उनके परिवार ने उसको पढ़ाया- लिखाया और कम उम्र में शादी कर दी. शादी के बाद ममता को पता ही नहीं चला कि कब किताबें हाथ से छूट गई, लेकिन पति के कहने पर उसने दुबारा पढ़ना शुरू किया. एक तरफ परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी व दूसरी तरफ कुछ बनने का सपना. यह सब ममता के लिए आसान नहीं था, लेकिन उसके पति ने उसका साथ नहीं छोड़ा और उसको मोटिवेट भी किया.

बार- बार असफलताओं के बाद उसको लोगों के ताने सुनने को मिलते थे, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. सबने बोला कि पढ़ाई छोड़ दो, बच्चों और परिवार पर ध्यान दो. इसके बाद, ममता नागर ससुराल से घर आकर रहने लगी. वहां उसकी मां ने उसका सहयोग दिया, जिससे ममता की हिम्मत ओर बढ़ गई. वह लाइब्रेरी में जाकर सेल्फ स्टडी करती और उसकी मां बच्चों को संभालती.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, 6 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

पति ने दिया सहयोग

ममता नागर के पति हरियाणा पुलिस में कार्यरत है. उन्होंने एक जिम्मेदार ड्यूटी निभाते हुए ममता को पूरा सपोर्ट किया. ममता को एग्जाम देने के लिए कितनी भी दूर जाना पड़ता, वो खुद लेकर जाते थे. जब घर छोड़े 1 साल हो गया तो लोगों ने कहा अब बुढ़ापे में नौकरी नहीं मिलेगी, लेकिन पति ने कहा जब तक सफल न हो जाओ, घर की टेंशन मत करना. वो खुद संभाल लेंगे.

इस प्रकार लगातार परेशानी और असफलताओं से लड़ते हुए वह दिन आया, जब ममता का चयन केंद्रीय विद्यालय में PRT टीचर पद पर हो गया. वर्तमान में ममता PM श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर- 2 जयपुर में पढ़ा रही है. जिस ममता को लोग ताने देते थे, आज वही दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई है. ममता की कहानी यह बताती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों ना हो, अगर इंसान मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ता रहे तो सफलता जरूर मिलती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.