हरियाणा में किरायेदारों को भी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, इस दस्तावेज पर बनेगी फैमिली आईडी

चंडीगढ़ | हरियाणा में किराये के मकानों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. सरकार ने अब शहरों में किराये पर रहने वाले परिवार को खुशखबरी देते हुए कहा है कि वे मकान मालिक की प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर अपना परिवार पहचान पत्र (PPP) बनवा सकते है. इससे उन हजारों लोगों को फायदा होगा, जिनके पास खुद की जमीन या मकान नहीं होते, जिसके कारण उन्हें परिवार पहचान पत्र बनवाने में समस्या आ रही थी.

Family ID PPP Haryana

सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार द्वारा जारी परिवार पहचान पत्र (PPP) एक यूनिक फैमिली आईडी होती है जिसके माध्यम से परिवार का पूरा डाटा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज रहता है और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेना आसान हो जाता है.

शहरों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते है, जो किराये के मकान में होते है. उन्हें कई मामलों में संपत्ति से जुड़ी जानकारी के अभाव में परिवार पहचान पत्र बनवाने में दिक्कत होती थी. अब नई व्यवस्था के अनुसार किरायेदार अपने मकान मालिक की प्रॉपर्टी आईडी का इस्तेमाल करके परिवार पहचान पत्र आसानी से बनवा सकेंगे. सरकार का मानना है कि इस निर्णय से शहरों में रहने वाले किरायेदार परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा.

यह भी पढ़े -  असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी की भर्ती रद्द, हाईकोर्ट ने कहा- चयन प्रक्रिया यूजीसी नियमों के खिलाफ

सरकार का उद्देश्य

  • किराये पर रहने वाले परिवारों को परिवार पहचान पत्र की सुविधा देना
  • सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाना
  • राज्य में परिवारों का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.