हरियाणा CET उम्मीदवारों की बढ़ी टेंशन, सरल पोर्टल हुआ ठप; हजारों अभ्यर्थी परेशान

चंडीगढ़ | हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा यानी CET के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. रजिस्ट्रेशन के दौरान आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नए सर्टिफिकेट अपलोड करने है. ऐसे में युवा नया प्रमाण पत्र बनवाने में काफी समस्या का सामना कर रहे हैं. प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए सरल पोर्टल इन दिनों बड़ी परेशानी बन गया है.

Haryana CET HSSC CET

पोर्टल का सर्वर डाउन

CET 2025 में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रमाण पत्र चाहिए होगा. इसी के चलते सरल पोर्टल पर प्रमाण पत्र बनवाने वालों की संख्या 3 से 4 गुना तक बढ़ चुकी है. एक दम से ज्यादा बोझ पड़ने से सरल पोर्टल का सर्वर डाउन हो चुका है. सर्टिफिकेट न बनने से राज्य के हजारों सीईटी अभ्यर्थी व कॉलेजों में दाखिला लेने वाले हजारों छात्र परेशान हैं.

रजिस्ट्रेशन के लिए चाहिए सर्टिफिकेट

राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के अधिकारियों की तरफ से दावा किया गया है कि सोमवार रात तक सर्वर का काम पूरा हो जाएगा और मंगलवार से पोर्टल में कोई तकनीकी कमी नहीं होगी. सीईटी में आवेदन के साथ आय, जाति, आवास आदि प्रमाण पत्रों की जरूरत है. अन्य दूसरी प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी अभ्यर्थी को सर्टिफिकेट चाहिए जिसके लिए आवेदन किया जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

प्रतिदिन 1 लाख तक पहुंची संख्या

कॉलेजों में भी एडमिशन के लिए प्रमाण- पत्र बनवाए जा रहे हैं. एनआईसी के निदेशक सतपाल शर्मा के अनुसार, प्रदेश में पहले सरल पोर्टल पर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या हर दिन 20 हजार से 25 हजार रहती थी. अब यह संख्या बढ़कर कर 1 लाख तक पहुंच गई है. यही कारण है कि पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया और बीते 5 दिनों से तकनीकी परेशानी बनी हुई है. एनआईसी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम समानांतर सर्वर पर काम कराने के लिए सोमवार देर रात तक लगी रही.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.