हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बड़ा झटका, 324 अभ्यर्थियों में 321 फेल

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का ‘मिशन मेरिट’ चल रहा है. सहायक प्रोफेसर साइकोलॉजी (कॉलेज कैडर) के 85 पदों के लिए 324 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे. आयोग की तरफ से सोमवार को उम्मीदवारों की नॉलेज टेस्ट के लिए रिजल्ट जारी गया. इस परीक्षा में शामिल 324 उम्मीदवारों में से केवल 3 ही न्यूनतम 35 फीसदी अंक हासिल करने में सफल रहे हैं.

HPSC

मात्र 3 उम्मीदवारों ने लिए 35% अंक

आयोग की तरफ से सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है. जारी नोटिस में बताया गया है कि सहायक प्रोफेसर साइकोलॉजी पद के लिए विज्ञापन संख्या 63/ 2024 के लिए 22 मार्च 2026 को नोलेज टेस्ट आयोजित किया था. इसमें 3 उम्मीदवारों ने न्यूनतम 35 फीसदी अंक हासिल किए हैं, इन उम्मीदवारों के रोल नंबर 10936, 11011, 11438 हैं.

वेबसाइट पर अपलोड है रिजल्ट

इन उम्मीदवारों की पात्रता परखने की तिथि घोषित की जाएगी. उसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. HPSC  के अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि मात्र तीन उम्मीदवारों ने ही न्यूनतम 35 फीसदी अंक हासिल किए हैं व रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है. आयोग द्वारा 02 अगस्त, 2024 को कैटेगरी नंबर 63/2024 के तहत सहायक प्रोफेसर के लिए विज्ञापन जारी किया गया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में ट्यूबवेलों के पानी की जांच करेगी सरकार, रिपोर्ट के आधार पर फसलें उगा सकेंगे किसान

कुल 85 पदों के लिए मांगे आवेदन

आयोग ने सहायक प्रोफेसर साइकोलॉजी के 85 पदों के लिए आवेदन मांगे थे. उम्मीदवार 7 अगस्त से 27 अगस्त, 2024 तक आवेदन कर सकते थे. अगर 85 पदों की बात करें तो इनमें 44 अनारक्षित, 16 एससी, 12 बीसीए, 05 बीसीबी और 8 ईडब्लूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित पद शामिल थे. स्क्रीनिंग टेस्ट में 324 उम्मीदवार पास हुए थे. नोलेज टेस्ट में सभी 324 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी लेकिन न्यूनतम 35 फीसदी अंक मात्र 3 उम्मीदवार ही लें सके.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.