हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग बदलने की खबर हो रही वायरल, जानिए सच्चाई

चंडीगढ़ | सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग बदल दिया गया है. साथ ही, यह भी बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग लाल किया जा रहा है. किंतु वास्तव में सच्चाई कुछ और ही है. इस बारे में पुष्टि करने हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा ने जानकारी साझा की है और इसे फेक बताया है.

Haryana Roadways Bus

सोशल मीडिया पर हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग परिवर्तित करने की खबर वायरल हो रही है. किंतु सच यह है कि हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग बदलने की ऐसी कोई योजना नहीं है. जिस बस की तस्वीर साझा की जा रही है. वह डीलक्स बस की है, जो पहले से ही हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल है. हरियाणा रोडवेज द्वारा बसों के रंग को बदलकर लाल करने की अभी तक कोई योजना नहीं है.

यह सूचना प्रदेश सरकार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा की गई है. साथ ही, जनता से अफवाहों पर विश्वास ना करने की सलाह भी दी है. आपको बता दें कि हरियाणा रोडवेज काफी कारणों से चर्चा में बनी रहती है. लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल हो रही है, वह सूचना फेक न्यूज़ है. इसकी वास्तविक सच्चाई डीपीआर हरियाणा ने ट्वीट कर बताई है कि हरियाणा रोडवेज की बसों का रंग बदलने की कोई योजना नहीं है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी