हरियाणा में अब इन डेरे- ढाणियों को मिलेगी 24 घंटे बिजली की सुविधा, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने ढाणी की परिभाषा को बदलते हुए एक खास घोषणा की है. बता दें कि सरकार ने ढाणी, डेरा और कैंप जैसे छोट- छोटे इलाकों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. सरकार के इस फैसले से हजारों ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से राहत मिलेगी.

Bijli Electricity Bulb

लाल डेरा सीमा अब 5KM

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनप्रतिनिधियों की मांग को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया है. इसके साथ ही अब लाल डोरे से 1KM की सीमा को बदलकर 5KM कर दिया है. अब निर्धारित दूरी तक बसे डेरे- ढाणियों को म्हारा गांव- जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति कराई जाएगी. ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. इसके साथ ही आवश्यक तकनीकी ढांचे को विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

खेत- खलिहान योजना

राज्य सरकार द्वारा खेत- खलिहान योजना के अनुसार 1 से 4 करम तक के खेतों के मार्ग के रास्तों को पक्का करने की एक अनूठी पहल शुरू की गई है. इस योजना के अंतर्गत, प्रत्येक विधायक को अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र में 25 KM तक के खेतों के रास्ते को पक्का करवाने का अधिकार दिया गया है ताकि किसानों का खेतों में आवाजाही आसान हो और कृषि कार्य बिना किसी बाधा के हो.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.