हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका, एडिशनल सरचार्ज का करना होगा भुगतान

चंडीगढ़ | हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अब बिजली उपभोक्ताओं के एक वर्ग को अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा क्योंकि बिजली विभाग ने बिजली वितरण कंपनियों के अलावा बिजली उत्पादकों या व्यापारियों से सीधे बिजली आपूर्ति प्राप्त करने वाले थोक उपभोक्ताओं पर एडिशनल सरचार्ज लगा दिया है.

Bijli Electricity Bulb

पड़ेगा आर्थिक बोझ

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण विभाग (DHBVN) के चीफ इंजीनियर द्वारा जारी निर्देश में कहा है कि निगम ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के नियमों के अनुसार ओपन एक्सेस सिस्टम के तहत बिजली का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं से 1.21 रुपए प्रति किलोवाट घंटा का एक्स्ट्रा सरचार्ज वसूलने का फैसला लिया है. इस फैसले से इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल भरते समय अपनी जेब को पहले से ज्यादा ढीली करना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

सभी पर नहीं है लागू

प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह फैसला सभी उपभोक्ताओं पर लागू नहीं होगा. यह केवल उन थोक उपभोक्ताओं पर लागू होगा, जो डिस्कॉम के अलावा अन्य स्रोतों से बिजली खरीदते है. उन्होंने बताया कि ये थोक उपभोक्ता अपने खुदरा बिजली उपभोक्ताओं पर अधिभार का बोझ डाल सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.