हरियाणा में SC वर्ग के इन छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सरकार ने स्कूलों से मांगी जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने गरीब एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए ठोस कदम उठाया है. सरकार ने विद्यार्थियों को 1 लाख 11 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की है, जिससे विद्यार्थियों की वित्तीय सहायता हो सके और वह अपनी आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से कर सके. सरकार के इस निर्णय से अनुसूचित जाति के अन्य युवाओं को भी पढ़ाई के प्रति आकर्षित किया जा सकेगा.

School Student

इन विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश के अनुसार यह प्रोत्साहन राशि उन विद्यार्थियों को दी जाएगी, जिन्होंने कक्षा 12वीं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए है. सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने- अपने जिलों से योग्य विद्यार्थियों का विवरण जैसे विद्यार्थियों का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, प्रतिशत और बैंक अकाउंट आदि शिक्षा निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए है.

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि यह योजना अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. इससे विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक होंगे. सरकार का यह निर्णय शिक्षा जागरूकता के प्रति अहम कदम है.

मुफ्त वर्दी भत्ता योजना

शिक्षा विभाग द्वारा मुफ्त वर्दी योजना के तहत 2025- 26 के विद्यार्थियों का डेटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए है. विभाग द्वारा कहा गया कि जिन विद्यार्थियों का बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, IFSC कोड और फैमिली आईडी गलत है उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि वर्दी के लिए निश्चित राशि उनके खाते में भेजी जा सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि कुछ विद्यार्थियों के खाते गलत है, तो कुछ ब्लॉक बताए जा रहे है, जिसके कारण वर्दी की राशि विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पा रही है. इससे विद्यार्थियों को वर्दी की राशि का फायदा नहीं मिल पा रहा है. विभाग ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि तुरंत बैंक खातों को ठीक किया जाए ताकि विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी योजना का लाभ मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.