हरियाणा: स्कूली विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने, गर्मी की छुट्टियों में भी जाना होगा स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल (Govt School) 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खुले रहेंगे. इस दौरान “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें छात्र, शिक्षक और अभिभावक मिलकर योगाभ्यास करेंगे. इस विषय में शिक्षा निदेशालय द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं.

School Holiday

देना होगा कार्यक्रम का ब्यौरा

इस आयोजन के बाद शिक्षा अधिकारियों को भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारियों को 24 जून तक पोर्टल पर साझा करनी होगी. इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट करना होगा कि कितने पीएम श्री स्कूल और अन्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भागीदारी की. कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य और योग क्लब की होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

बड़े स्तर पर बनाया जाएगा कार्यक्रम

सभी विद्यालयों में इस आयोजन के लिए ब्रांडिंग किट, आवश्यक सामग्री और 10 प्रमुख कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी. योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा को फिर से इसी पद पर नियुक्त किया है. पूर्व में उनका तबादला हो गया था, लेकिन अगले ही दिन उन्हें खेल महानिदेशक के साथ- साथ अंबाला मंडलायुक्त के अधीन आयुष महानिदेशक का कार्यभार सौंप दिया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts