गर्मियों के मौसम में मिलेगा भरपूर मात्रा में पानी, हरियाणा के इस शहर में बने 3 नए वाटर बूस्टर

चंडीगढ़ | हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए मेवात के तवाड़ू शहर में पानी की क्षमता बढ़ा दी है. इसके साथ ही, पानी को स्टोर करने के लिए नए तीन बूस्टरों का निर्माण भी किया गया है. नए पानी के बूस्टरों की क्षमता 15 लाख लीटर होगी. इससे पहले 35 लाख लीटर की क्षमता के 4 अलग- अलग वाटर बूस्टर है. अब मौजूद 4 बूस्टर के साथ 3 नए बूस्टर के निर्माण से नगर की 50 हजार से अधिक आबादी को पानी की समस्या से राहत मिलेगा.

Water Pani

हरियाणा में अगले सप्ताह चालू होगी सप्लाई

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह तैयारी गर्मी के मौसम में लोगों को बिना बाधा के जल की आपूर्ति देने के उद्देश्य से की गई है. इसके लिए कार्य लगभग अंतिम चरण पर है. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तक पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी.

जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता बंटी सोनी ने बताया कि इससे पहले जटवाड़ा मोहल्ला स्थित शीतल कॉलोनी में 10 लाख लीटर क्षमता का, बावला चौक स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के साथ 10 लाख लीटर क्षमता का और पटौदी रोड STP में 10 लाख लीटर क्षमता के वाटर बूस्टर के साथ पब्लिक हेल्थ कार्यालय में 5 लाख लीटर क्षमता के 4 वाटर बूस्टर संचालित थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

गमियों में नहीं होगी पानी की किल्लत

अब आने वाले दिनों में गर्मी सीजन को देखते हुए नगर के तहसील प्रांगण में 5 लाख लीटर क्षमता, शिकारपुर बाईपास चौराहे पर 5 लाख लीटर क्षमता का और वार्ड नम्बर 2 स्थित बांध कॉलोनी में 5 लाख लीटर क्षमता के 3 बूस्टर तैयार किए गए है.

इन सभी को मिलाकर कुल 7 बूस्टर हो जाएंगे, जिनकी क्षमता 50 लाख से अधिक होगी. इससे शहर की लगभग 50 हजार की आबादी की पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे उनकी पानी के लिए कतारों और टैंकरों पर निर्भरता कम होगी. पेयजल की इन सुविधाओं से शहरवासियों को घर और व्यवसाय दोनों जगह पानी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.