चंडीगढ़ में रूट डायवर्ट से करना होगा सफर पूरा, 10 दिन तक बंद रहेगी 3 सड़कें

चंडीगढ़ | हरियाणा राजधानी चंडीगढ़ में प्रगति का कार्य निरंतर जारी है. शहर के जिस एरिया में पानी नहीं पहुंच रहा, वहां टर्शरी ट्रीटेड वाटर लाइन को बढ़ाकर पानी पहुंचाया जाएगा. इसके लिए काम शुरू हो गया है. नगर निगम की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में टर्शरी ट्रीटेड वाटर आपूर्ति प्रणाली को दूरस्त करने और पानी से वंचित इलाको तक इसे पहुंचाने के लिए क्षेत्रों में टीटी जल लाइन बिछाने का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है.

Road

कई सड़के रहेगी बंद

पाइपलाइन के कनेक्शन की सुविधा के लिए कई सड़के बंद रहेगी. नगर निगम अधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे सफर के दौरान अन्य रास्ता चुने और नगर निगम का सहयोग करें.

यह सड़के रहेगी बंद

  • मौली जागरां/ विकास नगर मार्केट रोड चंडीगढ़ में 15 नवंबर सुबह 10 बजे से 25 नवंबर रात 10 बजे तक रोड बंद रहेगा.
  • 16 नवंबर को विकास नगर लाइट पॉइंट पर रोड सुबह 10 बजे से रात 10 बजे रोड बंद रहेगा.
  • 17 नवंबर को चंडीगढ़- पंचकूला हाईवे पर हाऊसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट के पास मौली जांगरा एंट्री रोड पर सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक सड़क बंद रहेगी.
यह भी पढ़े -  17 जुलाई को चंडीगढ़ जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, PM मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.